गिरफ्तार महिलाओं को मेडिकल के लिए अस्पताल लेकर आई पुलिस।
हरियाणा के करनाल में बुजुर्ग कपड़ा दुकानदार को हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाली दो महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिलाओं ने उसे नौकरी के बहाने घर बुलाकर नशीला पदार्थ खिलाया। फिर अश्लील वीडियो बनाकर 5 लाख रुपए की मांग की। सौदा 1.5 लाख म
।
बुजुर्ग ने 3 फरवरी को पुलिस को शिकायत दी। जिसके बाद 4 फरवरी को तीन महिलाओं को 50 हजार लेते हुए गिरफ्तार किया गया। जिनको दो दिन के रिमांड के बाद जेल भेज दिया था। अब इस मामले में दो और महिलाएं गिरफ्तार की गईं, जिनसे 60 हजार और मोबाइल बरामद हुआ। इन महिलाओं को भी कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी है।

गिरफ्तार महिलाओं को मेडिकल के लिए लाया गया अस्पताल।
बुजुर्ग दुकानदार को ऐसे फंसाया हनी ट्रैप में
करनाल के सर्राफा बाजार में साड़ी की दुकान चलाने वाले 72 वर्षीय बुजुर्ग को 5-6 महिलाओं ने मिलकर अपने जाल में फंसाया। इस पूरे षड्यंत्र की शुरुआत रजनी नाम की महिला से हुई, जो बुजुर्ग को पहले से जानती थी और अक्सर उसकी दुकान से कपड़े खरीदती थी। जनवरी के अंतिम सप्ताह में रजनी ने बुजुर्ग से कहा कि उसकी एक जानकार की बेटी को नौकरी की जरूरत है और वह उसे उनकी दुकान पर काम पर लगवा दे।
बुजुर्ग ने जरूरत न होने की बात कहकर मना कर दिया, लेकिन महिला बार-बार दबाव बनाती रही। बुजुर्ग ने आखिर में यह कह दिया कि लड़की को दुकान पर भेज दो, अगर काम सही लगा तो देख लेंगे। इस पर महिला ने बहाना बनाया कि लड़की के पास आने के लिए किराया नहीं है और बुजुर्ग को खुद सेक्टर-4 स्थित घर पर बुला लिया।

गिरफ्तार महिलाओं को लेकर जाते पुलिस कर्मचारी।
नशीला पदार्थ खिलाकर बनाई गई वीडियो
1 फरवरी को जब बुजुर्ग महिला के बताए पते पर पहुंचा, तो उसे एक कमरे में बैठाया गया और पानी पिलाया गया। पानी में पहले से ही नशीला पदार्थ मिलाया गया था, जिससे बुजुर्ग बेहोश हो गया। इसके बाद महिलाओं ने उसके कपड़े उतारकर एक महिला को उसके पास बैठा दिया और अश्लील वीडियो बना ली।
होश में आने के बाद बुजुर्ग को वीडियो दिखाकर ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी गई। महिलाओं ने मामले को रफा-दफा करने के लिए 5 लाख रुपए की मांग रखी। लेकिन बाद में यह सौदा 1.5 लाख रुपए में तय हुआ। शुरुआती तौर पर बुजुर्ग से 30 हजार रुपए ले लिए गए थे।

अस्पताल में मेडिकल के आई आरोपी महिलाएं।
ट्रैप लगाकर की गई गिरफ्तारी
बुजुर्ग ने इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी और 3 फरवरी को शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने 4 फरवरी को ट्रैप लगाकर तीन महिलाओं को 50 हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। सेक्टर-4 पुलिस चौकी इंचार्ज सलिंद्र कुमार ने बताया कि पूछताछ के बाद इन तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
पूछताछ के दौरान इन महिलाओं ने अपने अन्य साथियों के बारे में जानकारी दी। जिसके आधार पर पुलिस ने दो और महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को इनके पास से 60 से 65 हजार रुपए कैश और वह मोबाइल फोन मिला। जिसमें अश्लील वीडियो बनाई गई थी।

मामले की जानकारी देते सेक्टर-4 चौकी इंचार्ज सलिंद्र कुमार।
अभी और भी आरोपी हो सकते हैं गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, इस मामले में अभी एक-दो और महिलाएं शामिल हो सकती हैं। जिनकी तलाश जारी है। पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द ही इस गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार कर सकती है।











