देश का नाम रोशन करने वाली शेफाली वर्मा को हरियाणा सरकार का सम्मान, 1.50 करोड़ की पुरस्कार राशि से हुआ सम्मानित

देश का नाम रोशन करने वाली शेफाली वर्मा को हरियाणा सरकार का सम्मान, 1.50 करोड़ की पुरस्कार राशि से हुआ सम्मानित

12 नवंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Haryana Desk: विश्व स्तरीय क्रिकेटर शेफाली वर्मा बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भेंट करने के लिए संत कबीर कुटीर पहुँची। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उनका भव्य स्वागत किया और हरियाणा सरकार की ओर से उन्हें 1.50 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार तथा ग्रेड ए ग्रेडेशन सर्टिफिकेट प्रदान किया।

इसके अलावा, हरियाणा महिला आयोग ने शेफाली वर्मा को अपना ब्रांड एंबेसडर भी नियुक्त किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि शेफाली ने न केवल हरियाणा बल्कि पूरे देश का मान बढ़ाया है और वह युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

शेफाली वर्मा ने इस सम्मान के लिए सरकार और अपने परिवार का धन्यवाद किया और कहा कि हरियाणा पूरे देश में खेलों के क्षेत्र में रोल मॉडल है। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए हरियाणा सरकार की सराहना भी की।