जाखल में लावारिस पशु पकड़ती एजेंसी की टीम।
हरियाणा के फतेहाबाद जिले के जाखल कस्बे में शनिवार देर रात को लावारिस पशुओं को पकड़ने का अभियान चलाया गया। नगर परिषद की ओर से दिए गए टेंडर को लेने वाली एजेंसी के कर्मचारियों ने करीब 50 पशुओं को पकड़ने के लिए यह अभियान शुरू किया। वार्ड नंबर 11 की नई बस
।
नगर परिषद प्रशासन के अनुसार, शहर में घूम रहे लावारिस पशुओं को पकड़ने के लिए टेंडर लगाया गया है। एक पशु पकड़ने की एवज में एजेंसी को 1500 रुपए का भुगतान किया जाएगा। एजेंसी के कर्मचारी शहर में घूम रहे लावारिस पशुओं को पकड़कर गोशाला में पहुंचाने का काम करेंगे।
500 पशुओं को पकड़ने का रखा टारगेट एजेंसी की टीम की ओर से फिलहाल 500 पशुओं को पकड़ने का टारगेट रखा गया है। कुछ दिन पहले भी अभियान चला कर 81 पशुओं को पकड़ा गया था। पशुओं को पकड़ने के लिए करीब 10 सदस्यीय टीम लगी हुई है।

अभियान की जानकारी देते एजेंसी कर्मचारी।
लावारिस पशुओं के कारण होते हैं हादसे
शहरवासी आकाश कुमार, दीपक सिंह, रजत कुमार, विक्की, नरेश कुमार, रामसिंह आदि ने बताया कि लावारिस पशुओं की शहर में भरमार होती जा रही है। जाखल ही नहीं बल्कि पूरे जिले के शहरों में इस तरह की समस्या देखने को मिल रही है। लावारिस पशुओं के कारण आए दिन छोटे-मोटे हादसे होते रहे हैं। यह लावारिस पशु हिंसक रूप लेकर लोगों को नुकसान पहुंचाते हैं। यह अभियान चलाने से एक बार तो राहत मिलेगी।











