![]()
हरियाणा सरकार की 4 करोड़ रुपए की प्राइज मनी को लेकर कांग्रेस विधायक और पूर्व रेसलर विनेश फोगाट ने चुप्पी तोड़ी है। सरकार की ओर से दिए जाने वाले इनाम को लेकर उठ रहे विवाद पर उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लंबी चौड़ी पोस्ट लिखी है। उन्होंने लिखा है कि
।
एक जनप्रतिनिधि होने के नाते और जिस संघर्ष का मैं हिस्सा रही हूं, उसे देखते हुए मेरी ज़िम्मेदारियां अब सिर्फ एक खिलाड़ी की नहीं, बल्कि उन हज़ारों सपनों की हैं जो खेल के ज़रिए एक सुरक्षित वातावरण में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं।
विनेश की पोस्ट की ये दो बड़ी बातें…
1. बीजेपी सरकार का आभार प्रकट किया
यह हमेशा मेरा सपना रहा है कि मैं अगली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाएं और अच्छा खेल वातावरण दे सकूं। अब वह समय आ गया है। सर्व-समाज और हरियाणा सरकार द्वारा मुझे ओलंपिक्स में मेरे प्रदर्शन के लिए जो मान-सम्मान दिया गया है मैं उसके लिए हमेशा आभारी रहूंगी।सरकार द्वारा दी जाने वाली यह पुरस्कार राशि केवल एक इनाम नहीं है, यह एक अवसर है, एक ज़रिया है उस सपने को साकार करने का, जो मैं सालों से देखती आ रही हूं।
2. प्राइज मनी से इंटरनेशनल लेवल की खेल अकेडमी बनाएंगी
विनेश ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि वह इस पुरस्कार राशि का उपयोग अंतरराष्ट्रीय लेवल की खेल अकैडमी की स्थापना करेंगी, जहां युवा खिलाड़ी बेहतरीन संसाधनों के साथ अपनी प्रतिभा को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकें। एक ऐसी अकेडमी जहां युवा खिलाड़ी न सिर्फ संसाधनों की कमी से मुक्त हों, बल्कि उन्हें वो सम्मान और प्रेरणा भी मिले जो हर मेहनती खिलाड़ी का अधिकार है।
इसलिए मुझे आप सब के सहयोग की ज़रूरत पड़ेगी, क्योंकि यह सिर्फ मेरा नहीं, हम सबका सपना है और इसे पूरा करना भी हम सबकी ज़िम्मेदारी है।











