हरियाणा CM सैनी आज चंडीगढ़ में रहेंगे: कई बैठकों में शामिल होंगे; कल पंजाब के सरपंचों से मिले, सरपंच बोले- हमें सैनी जैसा सीएम मिले – Haryana News

चंडीगढ़ में संत कबीर कुटीर आवास में हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी के साथ पंजाब के सरपंच।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज चंडीगढ़ में रहेंगे। दोपहर को वह कई मुद्दों को लेकर मीडिया से रूबरू होंगे। इससे पहले सीएम सैनी की रविवार को सीएम आवास में पंजाब के संगरूर जिले के लहरा विधानसभा क्षेत्र से लगभग 15 से ज़्यादा सरपंचों से मीटिंग हुई

मुलाकात के दौरान सभी सरपंचों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी मांगे रखी, जिन्हें मुख्यमंत्री ने सुना और पूरा करने का आश्वासन दिया।

हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी को अपना मांग पत्र देते पंजाब के सरपंच।

हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी को अपना मांग पत्र देते पंजाब के सरपंच।

सरपंच बोले- पंजाब को भी सैनी जैसा CM मिल जाए

सीएम से मुलाकात के बाद सरपंचों ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हमारी सारी बात और मुद्दों को ध्यान से सुना, जबकि हमारे मुख्यमंत्री तो व्यस्त होने की वजह से मिलने का वक्त ही नहीं दे पाते।

हम दूसरे राज्य यानी पंजाब से आए हैं फिर भी हमें इतना मान सम्मान दिया गया है। हम चाहते हैं कि पंजाब को भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जैसा मुख्यमंत्री मिल जाए, ऐसी हम कामना करते हैं।

हरियाणा के पंचायत फंड की तारीफ की

सरपंचों ने मुख्यमंत्री और हरियाणा सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि हरियाणा की सरकार ने पंचायतों को विकास कार्य करने के लिए पूरी स्वतंत्रता दी है और पैसों की भी कोई कमी नहीं आने दी है जबकि पंजाब सरकार ने तो पंचायतों को 10 रुपए भी नहीं दिए। सभी सरपंचों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पंजाब आने का भी न्योता दिया।