Haryana CM Nayab Singh Saini Ghaggar River Bridge Inauguration Program Update Minister Aarti Rao | पंचकूला में घग्गर नदी पुल का CM ने उद्घाटन किया: बोले- लोगों को 7 KM का कम सफर कम हुआ; पंजाब को भी फायदा, 50 करोड़ की लागत आई – Haryana News

सीएम नायब सैनी पुल का उदघाटन करते हुए। साथ में मंत्री आरती राव भी हैं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला दौरे के दौरान घग्गर नदी पर बने पुल का आज उदघाटन किया। उन्होंने इस मौके पर कहा, इससे पंजाब और हरियाणा के लोगों का सात किलोमीटर का सफर कम होगा। सीएम सैनी ने कहा उत्साह और उमंग के साथ मुझे आशीर्वाद देने आ

सीएम ने कहा, प्रदेश की नॉन-स्टॉप ट्रिपल इंजन सरकार प्रधानमंत्री के नेतृत्व में “विकसित भारत-विकसित हरियाणा” बनाने के लिए तीव्र गति से काम कर रही है। इस मौके पर मंत्री आरती राव भी उपस्थित रहीं।

घग्गर पर बने पुल के उदघाटन के मौके पर मौजूद लोग।

घग्गर पर बने पुल के उदघाटन के मौके पर मौजूद लोग।

5 दिन के ट्रॉयल के बाद हुआ उदघाटन

पंचकूला के घग्घर पार के सेक्टर्स में आने जाने वाले लोगों को आज से बड़ी राहत मिल गई है। यहां सेक्टर 25/26 और सेक्टर 20/21 के बीच घग्घर नदी पर बना पुल आवाजाही के लिये खुल गया है। जिससे लोगों के लिये 5 से 7 किलोमीटर का रास्ता कम होने के साथ ही ट्रैफिक जाम की समस्या से बचने में भी मदद मिलेगी।इस पुल को एक महीने पहले 5 दिन के ट्रायल के लिए खोला गया था।

जिसके बाद संभावना थी कि इसी महीने के अंत तक इसकी फिनिशिंग का सारा काम निपटा कर इसको स्थायी तौर पर खोल दिया जाएगा। पंचकूला के घग्घर पार के सेक्टर्स को जोड़ने वाला यह तीसरा पुल है, जबकि इससे पहले माजरी चौक के नजदीक और सेक्टर 23/24 से सेक्टर 3/21 को जोड़ने वाले घग्घर नदी पर बने दो पुल और भी हैं।

पंचकूला के साउथ सेक्टर्स, जीरकपुर के लोगों को फ़ायदा

इस पुल के खुल जाने से पंचकूला के घग्घर पार के सेक्टर-25, 26, 27, 28 और 31 के अलावा बरवाला रामगढ़ की तरफ से आने जाने वाले लोगों को भी एक बड़ी सुविधा मिल जाएगी। खासकर उन लोगों के लिए यह पुल एक शॉर्टकट का काम करेगा। जिनको पंचकूला के साउथ सेक्टर्स, जीरकपुर या फिर चंडीगढ़ के साउथ सेक्टर्स की तरफ आना जाना होता है। इससे करीब 6 से 7 किलोमीटर का रास्ता कम होगा।

यह पुल पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और चंडीगढ़ को कनेक्ट करने वाले रिंग रोड पीआर 7 का हिस्सा है। लोगों को जीरकपुर, राजपुरा , पटियाला, मोहाली और इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ पहुंचने में आसानी होगी। इसके साथ ही घग्घर नदी पर पहले बने 2 पुलों पर भी ट्रैफिक का दबाव कम हो जाएगा।

36 मीटर लंबाई के 10 स्पेन बनाए

​​​​​​​इस पुल की लंबाई 360 मीटर है। इसमें 36 मीटर लंबाई के 10 स्पेन बनाए गए हैं। इस पुल को बनाने में लगभग 48.99 करोड़ रुपए की लागत आई है। हालांकि इस पुल को बन कर तैयार होने में तय समय से काफी देरी लगी है।इसके निर्माण कार्य का उद्घाटन सितंबर 2020 में किया गया था। जानकारी के अनुसार जमीन समय पर ना मिल पाने और अन्य कुछ वजहों के कारण इस पुल की निर्माण की डेडलाइन आठ बार बढ़ानी पड़ी। इसका काम अगस्त 2022 में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था।