![]()
हरियाणा BJP के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली की मुश्किलें बढ़ सकती है। महिला द्वारा कथित तौर पर गैंगरेप के आरोपों के मामले में नया मोड़ आया है। हिमाचल प्रदेश की सोलन की सेशन कोर्ट ने इस मामले की एफआईआर रद्द करने के आदेशों से संबंधित फाइल मंगवाई गई।
.
मामले की अगली सुनवाई 22 अप्रैल को होगी। महिला की ओर से उनके वकील ए एस गुजराल और गौरव चराया कोर्ट में हुए पेश। आपको बता दें कि हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली और सिंगर रॉकी मित्तल पर युवती द्वारा गैंगरेप के आरोप लगाए गए थे।
इस मामले में ACJM कसौली की कोर्ट ने एफआईआर रद्द करने के आदेश दिए गए थे, जिसे महिला ने सेशन कोर्ट सोलन में चैलेंज किया है। इससे पहले कोर्ट ने पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया, जिसमें कसौली पुलिस ने महिला की शिकायत पर दर्ज केस में सबूत नहीं मिलने के बाद क्लोजर रिपोर्ट दायर की थी।
इस पर कोर्ट ने दो बार महिला के दोनों एड्रेस पर समन जारी किए, ताकि महिला के बयान कलमबद्ध करने के बाद इस केस की क्लोजर रिपोर्ट पर फैसला लिया जा सके। मगर महिला ने दोनों बार समन रिसीव नहीं किए।












