हरियाणा के 3.8 फीट नितिन ने की अनोखी शादी: बना दहेज के 3 फीट 6 इंच की आरूषि से रचाया विवाह, समाज के लिए पेश की मिसालl

14/April/2025 Fact Recorder

अपनी शादी में डांस करता दूल्हा नितिन व दुल्हन आरुषि।

हरियाणा के अंबाला कैंट के एक निजी मैरिज पैलेस में 3 फीट 8 इंच के दूल्हे ने 3 फीट 6 इंच की दुल्हन के साथ शादी की। शादी ने दूसरों के सामने एक मिशाल भी पेश की और वह थी दहेज न लेने की। दुल्हन के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण दूल्हे ने दहेज हअपनी शादी में डांस करते दूल्हा दुल्हन।

कौन है दूल्हा और कौन है दुल्हन

दूल्हे का नाम नितिन वर्मा है, जिसकी उम्र 25 वर्ष है और वह अंबाला कैंट के मतिदास नगर का रहने वाला है, वहीं दुल्हन का नाम आरूषि है, जिसकी उम्र 23 साल है और वह पंजाब के रोपड़ की रहने वाली है। ऐसा नहीं है कि दुल्हन को कई साल से देखा हुआ हो, महज दस दिन पहले ही दुल्हन को किसी रिश्तेदार ने देखा था और उसके बाद उसने परिवार की डिटेल निकलवाई और शादी की बात को आगे बढ़ाया। पता चला कि परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। जिसके बाद नितिन ने बिना दहेज के शादी करने का फैसला तक कर लिया और इस फैसले की भी सराहना हुई।

चट मंगनी पट शादी

नितिन का एक रिश्तेदार पंजाब के रोपड़ में था, वही पर उसकी नजर आरुषि पर पड़ी और उसने नितिन के परिवार को लड़की के बारे में बताया।जब नितिन के परिवार ने शादी का प्रस्ताव रखा तो उन्हें आरुषि के परिवार की आर्थिक स्थिति का पता चला। इसके बाद नितिन ने बिना दहेज शादी करने की इच्छा जताई, जिसे आरुषि के परिवार ने खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया। नितिन ने बताया कि उनकी सोच थी कि रिश्ते भावनाओं से बनते हैं, पैसों से नहीं। इसी सोच के साथ उन्होंने समाज में एक नई मिसाल पेश की।

शादी में केक काटते दूल्हा दुल्हन।

शादी में केक काटते दूल्हा दुल्हन।

चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी है आरुषि

​​​​​​​आरुषि पंजाब के रोपड़ की रहने वाली हैं और चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं। उनके पिता की इनकम सीमित है और घर की जिम्मेदारी आरुषि ने बचपन से ही संभाल रखी है। उन्होंने बीए तक पढ़ाई की है और हमेशा परिवार के लिए एक मजबूत सहारा बनी रहीं। नितिन ने जब बिना दहेज शादी का प्रस्ताव दिया तो यह परिवार के लिए किसी वरदान से कम नहीं था। शादी सादगी से की गई, लेकिन पूरे मोहल्ले और रिश्तेदारों में इसकी खूब चर्चा रही।

रिसेप्शन में गानों पर डांस कर जीत लिया सबका दिल

​​​​​​​अंबाला के मैरिज पैलेस में शादी के बाद जब रिसेप्शन का आयोजन हुआ तो उसमें नितिन और आरुषि ने पंजाबी गानों पर जमकर डांस किया। “रब ने बना दी जोड़ी” और “तेरे संग यारा खुशरंग बहार” जैसे रोमांटिक गानों पर दोनों का साथ में डांस करना मेहमानों के लिए सबसे यादगार पल बन गया। इतना ही नहीं नितिन ने पंजाबी सोंग- अपने व्याह दे विच नचदा फिरें ओ मुंडा पर भी डांस किया, इस डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और लोग इस जोड़ी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

शादी में परिवार के सांग मौजूद दूल्हा नितिन व दुल्हन आरुषि।

शादी में परिवार के सांग मौजूद दूल्हा नितिन व दुल्हन आरुषि।

लोग बोले- कद नहीं, सोच बड़ी होनी चाहिए

​​​​​​​सोशल मीडिया पर लोग इस शादी को लेकर खूब प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। किसी ने कहा कि ऐसी जोड़ी समाज के लिए प्रेरणा है, तो किसी ने लिखा असली सुंदरता दिल में होती है, चेहरे या कद में नहीं। कुछ यूजर्स ने तो इस शादी को ‘2025 की सबसे प्यारी शादी’ भी कहा। नितिन और आरुषि दोनों ने भी अपने इंटरव्यू में यही कहा कि अगर सोच साफ हो, तो हर रिश्ता खूबसूरत बन सकता है।