08 दिसंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
Haryana Desk: हरियाणा में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम सोमवार को 28 विभागों, बोर्ड और निगमों के भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची सरकार को सौंपेगी। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह सूची सार्वजनिक की जाएगी या नहीं। जनवरी में करीब 370 भ्रष्ट पटवारियों की सूची सार्वजनिक होने के बाद राजनीतिक गलियारों में काफी हड़कंप मचा था।
सूची तैयार करने के आदेश में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, पुलिस, शहरी निकाय विभाग, बिजली निगम और शिक्षा विभाग को प्राथमिकता दी गई है। इसके अलावा आबकारी और कराधान, खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले, स्वास्थ्य, निगम, पंचायतीराज, पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग, हरियाणा विधानसभा, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग समेत अन्य विभाग भी शामिल हैं।
सूत्रों के अनुसार, विभागों में भ्रष्टाचार रोकने में सबसे बड़ी चुनौती यह है कि अधिकारी और कर्मचारी रिश्वत लेने के लिए दलालों का सहारा ले रहे हैं। एसीबी इस प्रकरण में दलालों की सूची भी तैयार करने का प्रयास कर रही है।













