इंग्लैंड के हैरी ब्रूक 2 IPL के लिए बैन: 4 दिन पहले नाम वापस लिया था, रिटेंशन पॉलिसी से बैन होने वाले पहले खिलाड़ी

21 March 2025: Fact Recorder

हैरी ब्रूक को दिल्ली कैपिटल्स ने मेगा ऑक्शन में 6.25 करोड़ रुपए में खरीदा था।

इंग्लैंड के क्रिकेटर हैरी ब्रूक इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से दो सीजन के लिए बैन हो गए हैं। उन्हें IPL की नई रिटेंशन पॉलिसी के तहत बैन किया गया। इस नियम से बैन होने वाले ब्रुक पहले प्लेयर हैं।

26 साल के हैरी ब्रूक ने लीग से 4 दिन पहले अपना नाम वापस ले लिया था। BCCI ने एक नवंबर 2024 को नई रिटेंशन पॉलिसी लागू की थी।

BCCI के एक अधिकारी ने PTI से कहा,

QuoteImage

आखिरी मौके पर नाम वापस लेने पर एक नियम बना था और उसे लागू कर दिया गया है। ब्रूक पर प्रतिबंध 2025 और 2026 के सीजन के लिए लागू रहेगा।

QuoteImage

9 मार्च को लीग से हटे थे हैरी ब्रूक ने 9 मार्च को IPL में नहीं खेलने का फैसला किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए IPL से हटने का ऐलान किया था। वे लगातार दूसरे सीजन से हटे हैं। ब्रूक ने पिछला सीजन भी नहीं खेला था।

हैरी ब्रूक ने इस पोस्ट के जरिए IPL-2025 से हटने का फैसला किया था।

हैरी ब्रूक ने इस पोस्ट के जरिए IPL-2025 से हटने का फैसला किया था।

नई पॉलिसी का रिप्लेसमेंट नियम नई रिटेंशन पॉलिसी के रिप्लेसमेंट नियम के तहत विदेशी खिलाड़ियों को अब IPL में हिस्सा लेने के लिए मेगा ऑक्शन में रजिस्ट्रेशन कराना ही होगा। रजिस्ट्रेशन नहीं कराने पर उन्हें अगले मिनी ऑक्शन में हिस्सा नहीं लेने दिया जाएगा।

अगर कोई विदेशी खिलाड़ी ऑक्शन में बिकने के बाद टूर्नामेंट से हट जाता है, तो उसे अगले 2 सीजन के लिए बैन कर दिया जाएगा। यानी वे अगले 2 ऑक्शन में भी हिस्सा नहीं ले सकेंगे। हालांकि, खिलाड़ी अगर इंजर्ड है तो उन्हें बैन नहीं किया जाएगा, लेकिन इसके लिए उन्हें अपने नेशनल बोर्ड की परमिशन लेनी होगी।

दिल्ली ने ब्रूक को 6.25 करोड़ रुपए में खरीदा था दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइजी ने हैरी ब्रूक को नवंबर महीने में सऊदी अरब (जेद्दा) में आयोजित मेगा ऑक्शन में 6.25 करोड़ रुपए में खरीदा था। पिछले सीजन की नीलामी में भी दिल्ली ने उन्हें 4 करोड़ रुपए में खरीदा था।

मार्क वुड ने घुटने की सर्जरी कराई

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड अगले 4 महीने तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। उन्होंने घुटने की सर्जरी कराई है। 35 साल के वुड 26 फरवरी को अफगानिस्तान के खिलाफ लाहौर में खेले गए मुकाबले के दौरान चोटिल हो गए थे।