30 दिसंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
Lifestyle Desk: नया साल आते ही हर किसी के दिल में एक अलग ही उत्साह होता है। आज के डिजिटल दौर में लोग मैसेज, स्टेटस और स्टोरी के जरिए न्यू ईयर विश कर देते हैं, लेकिन एक वक्त था—खासतौर पर 90 के दशक में—जब नए साल पर ग्रीटिंग कार्ड देना एक खास रिवाज हुआ करता था। उन कार्ड्स में लिखी छोटी-छोटी शायरियां और कोट्स आज भी बचपन की मीठी यादें ताजा कर देते हैं।
31 दिसंबर की रात और 1 जनवरी की सुबह को यादगार बनाने के लिए लोग आज भी पार्टी, ट्रिप या फैमिली टाइम प्लान करते हैं, लेकिन पहले बच्चों में अपने दोस्तों, टीचर्स और रिश्तेदारों को न्यू ईयर कार्ड देने का अलग ही क्रेज होता था। उन्हीं दिनों की याद दिलाने वाली कुछ फेमस और दिल को छू लेने वाली शायरियां यहां दी जा रही हैं, जिनसे आप अपने अपनों को ऑनलाइन विश कर सकते हैं या ग्रीटिंग कार्ड में लिखकर दे सकते हैं।
न्यू ईयर 2026 की यादगार शायरियां और विशेज:
बीते साल की खुशियों भरी यादें साथ रहें,
नए साल में बनें नए रिश्ते, पुराने भी आबाद रहें।नए साल की हर सुबह हो खुशनुमा,
सपने हों पूरे, हर दिन मिले खुशियों का गुलदस्ता।न कोई गम रहे, न कोई मलाल,
खुशियां मिलें हर हाल, मुबारक हो आपको नया साल।रिश्तों में प्यार बना रहे, अपनों का साथ रहे,
नया साल हर मायने में खुशहाल रहे।जो छूट गया उसे भूल जाएं,
खुशियों का करें स्वागत, नए साल को दिल से अपनाएं।चम्मच में चम्मच, चम्मच में जीरा,
मेरा दोस्त है लाखों में एक हीरा।भेज रहा हूं ये ग्रीटिंग संभालकर रखना,
याद आए हमारी तो इसे निकालकर पढ़ना, हैप्पी न्यू ईयर दोस्त।गुल को गुलशन मुबारक, चांद को चांदनी,
मेरे दोस्त तुम्हें नया साल मुबारक हो हर घड़ी।नए इरादे, नई पहचान बने,
नए दोस्त जरूर बनें, पर पुराने भी याद रहें।बच्चों का प्यार, बड़ों का आशीर्वाद मिले,
हर दिन त्योहार जैसा हो, नया साल उपहार जैसा लगे।सफलता कदम चूमे आपके, खुशियों की हो बरसात,
नए साल ऐसी हो शुरुआत, हर दिन मिले सौगात।मुश्किलें छूट जाएं पीछे, रिश्ते रहें साथ,
नया साल दिलाए आपको मनचाहा मुकाम।लाल मिर्च, हरी मिर्च, मिर्च बड़ी तेज,
चेहरा है भोला-भाला, मेरी सहेली का गुस्सा है बड़ा तेज—हैप्पी न्यू ईयर!
इन प्यारी-प्यारी शायरियों के साथ आप नए साल 2026 का स्वागत करें और अपनों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दें। पुराने दिनों की यादों के साथ नए साल की नई शुरुआत—यही है न्यू ईयर की असली खुशी।













