हिसार से अलग होकर बनेगा हांसी नया जिला, CM नायब सिंह सैनी ने 23वें जिले की घोषणा की

हिसार से अलग होकर बनेगा हांसी नया जिला, CM नायब सिंह सैनी ने 23वें जिले की घोषणा की

16 दिसंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Haryana Desk:  हरियाणा में जिलों की संख्या बढ़कर अब 23 हो जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को हांसी को नया जिला बनाने की औपचारिक घोषणा की। यह घोषणा हांसी में आयोजित एक रैली के दौरान की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि हांसी को जिला घोषित करने संबंधी अधिसूचना एक सप्ताह के भीतर जारी कर दी जाएगी।

हांसी को जिला बनाने की मांग पिछले 12 वर्षों से चली आ रही थी। जून 2013 में पहली बार इस मांग को उठाया गया था, जिसके बाद से हांसी जिला बनाओ संघर्ष समिति लगातार आंदोलन कर रही थी। मुख्यमंत्री की इस घोषणा से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है।

सरकार का मानना है कि नया जिला बनने से प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत होगी और विकास कार्यों को गति मिलेगी। इससे स्थानीय लोगों को सरकारी सेवाएं और सुविधाएं अधिक आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी।