Hansi, 21 Year Old Girl Missing, Job Search, Police Complaint | Hisar News | हांसी में काम की तलाश में निकली युवती लापता: सहेली के पास गई, दो दिन बाद फोन कर बोली-जल्द लौटूंगी; अब मोबाइल बंद – Hansi News

हिसार के हांसी के नजदीक गांव में एक घर से लड़की के लापता हो गई। लड़की काम की तलाश में घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने लड़की को हर जगह तलाश करने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी की उम्र 21 वर्ष है। वह 27 मार्च को शाम 6:00 बजे अपने घर से निकली थी। जो अभी तक वापस नहीं आई है। अपने स्तर पर जांच पड़ताल करने के बाद भी जब बेटी नहीं मिली तो लड़की की मां ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है।

सहेली के पास काम की तलाश में गई

लड़की की मां ने बताया कि उसकी बेटी ने कहा था कि वह अपनी सहेली के पास काम की तलाश में जा रही है और जल्दी ही घर लौट आएगी। हालांकि मां का कहना है कि उसने मना भी किया था कि उसको काम करने की कोई आवश्यकता नहीं है। मगर वह नहीं मानी और घर से चली गई।

2 दिन के बाद आया था फोन

लड़की की मां ने बताया कि उसकी बेटी ने घर से जाने के दो दिन के बाद उसे फोन कर यह भी कहा था कि वह ठीक है और जल्दी ही घर पर लौट आएगी। इसके बाद से वह फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है।

पति की हो चुकी है मौत

लड़की की मां ने बताया कि उसके पति की मौत 5 वर्ष पहले हो गई थी। लड़की का एक छोटा भाई भी है जो पढ़ाई करता है। लड़की की मां मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पाल रही है। लड़की जाते समय अपनी मां का फोन भी साथ ले गई। पुलिस ने लड़की की मां के बयान पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।