![]()
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में एक युवक का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान सुजानपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत बैरी के कुडाणा गांव निवासी 23 वर्षीय अभिषेक के तौर पर हुई है। सुजानपुर के एसएचओ राकेश धीमान के अनुसार, मृतक टैक्सी चालक के रूप में क
.
परिजनों ने बताया कि अभिषेक ने शुक्रवार रात को घर पर खाना खाया था। शनिवार सुबह जब वह घर में नहीं मिला तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। जंगल में गई कुछ महिलाओं ने पेड़ पर एक व्यक्ति को लटका देखा। उन्होंने इसकी सूचना ग्राम पंचायत उप प्रधान को दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने पहचाना कि वह अभिषेक है।
पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए हमीरपुर भेज दिया है। मृतक अविवाहित था और उसके परिवार में वृद्ध माता-पिता हैं। उसका एक भाई बद्दी में नौकरी करता है और एक बहन की शादी हो चुकी है। पुलिस ने बीएनएस 194 के तहत आत्महत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












