Hamirpur Canal Dead Body Person Found News Update | हमीरपुर में मिला व्यक्ति का शव: क्षत-विक्षत हालत में नाले से बरामद, 16 मार्च से लापता था – Sujanpur News

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में नाले में व्यक्ति का शव मिला है। घटना सुजानपुर के दोसडका की है। मृतक की पहचान ग्राम पंचायत दाडला के मिहाडपुर निवासी शिवशरण के रूप में हुई है।

.

शिवशरण दूसरे गांव में दुकान चलाते थे। वह 16 मार्च से लापता थे, जिसकी 23 मार्च को स्थानीय थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सुजानपुर के एसएचओ राकेश धीमान ने बताया कि स्थानीय व्यक्ति ने नाले में शव देखा और पुलिस को सूचना दी। शव काफी हद तक क्षत-विक्षत हो चुका था।

पुलिस के अनुसार मृतक के परिजनों ने किसी पर भी शक जाहिर नहीं किया है। ग्राम पंचायत प्रधान जगन कटोच ने भी मृतक की पहचान की पुष्टि की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।