Grammy Awards 2026: रेड कार्पेट पर फैशन का जलवा, लेडी गागा से लेकर सबरीना कारपेंटर तक छाईं हसीनाएं

02 फरवरी 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

Lifestyle Desk:  संगीत की दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित सम्मान ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 का 68वां संस्करण इस बार अवॉर्ड्स के साथ-साथ रेड कार्पेट फैशन को लेकर भी खूब चर्चा में रहा। ग्लैमर, स्टाइल और एक्सपेरिमेंटल फैशन से सजे इस इवेंट में म्यूजिक वर्ल्ड की दिग्गज और उभरती सितारों ने अपने लुक्स से सबका ध्यान खींच लिया।

लेडी गागा ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे रेड कार्पेट क्वीन क्यों कहलाती हैं। उन्होंने ब्लैक फेदर डिटेलिंग वाली स्टेटमेंट ड्रेस पहनी, जिसमें लॉन्ग ट्रेल और हाई नेकलाइन दी गई थी। उनका यह लुक रहस्यमयी, बोल्ड और ड्रामेटिक नजर आया, जिसने कैमरों की सारी लाइमलाइट अपनी ओर खींच ली।

वहीं चैपल रोन (Mugler) ने बैकलेस शीर को-ऑर्ड सेट में रेड कार्पेट पर एंट्री ली। फ्लोर-लेंथ शोल्डर केप, एम्बेलिश्ड नेकलाइन और ब्लैक हील्स के साथ उनका यह लुक बेहद बोल्ड और हाई-फैशन था। हेयर और मेकअप ने उनके लुक में अतिरिक्त ड्रामा जोड़ दिया।

कोरियन गर्ल बैंड BLACKPINK की सदस्य रोज़े ने मिनिमलिस्टिक लेकिन एलिगेंट ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट चुना। ऑफ-शोल्डर बॉडी फिटेड ब्लैक ड्रेस के साथ ऑफ-व्हाइट फ्लोई ड्रेप और प्लीटेड डिटेलिंग ने उनके लुक को क्लासी टच दिया।

सिंगर-सॉन्गराइटर ओलिविया डीन ने क्लासिक ब्लैक-व्हाइट कॉम्बिनेशन की स्ट्रैपी फ्लेयर्ड ड्रेस पहनी। ग्लिटर डिटेलिंग वाला टॉप और वेस्ट लाइन पर फ्रिंजेस उनके रेड कार्पेट लुक को ग्रेसफुल और ड्रामेटिक बना रहे थे।

सबरीना कारपेंटर का लुक किसी फेयरीटेल से कम नहीं था। फ्लोरल एम्बेलिश्ड अपर टॉप और शीर फैब्रिक से बनी रफल्ड बॉटम के साथ लॉन्ग ट्रेल ने उनके गाउन को डिज़्नी-इंस्पायर्ड टच दिया। मिनिमल केप ने इस लुक को और खास बना दिया।

वहीं एडिसन रे ने 68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में सॉफ्ट और एलिगेंट स्टाइल चुना। वाइट कटआउट नेकलाइन ड्रेस, प्लीटेड फ्लोई बॉटम, मैचिंग हील्स और पर्ल ड्रॉप ईयररिंग्स के साथ उनका लुक सिंपल लेकिन बेहद स्टाइलिश नजर आया।

कुल मिलाकर, Grammy Awards 2026 का रेड कार्पेट फैशन, बोल्ड एक्सपेरिमेंट्स, क्लासिक एलिगेंस और ग्लैमर का परफेक्ट मेल साबित हुआ, जिसने फैशन लवर्स को भरपूर इंस्पिरेशन दी।