Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी के भाव में हल्की गिरावट, जानें आपके शहर में 10 ग्राम गोल्ड की कीमत

Gold-Silver Price Today: Slight decline in gold and silver prices, know the price of 10 grams oaGold-Silver Price Today: सोने-चांदी के भाव में हल्की गिरावट, जानें आपके शहर में 10 ग्राम गोल्ड की कीमतf gold in your city

14 नवंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Business Desk: वैश्विक बाजारों में उतार-चढ़ाव और निवेशकों की बढ़ती रुचि के बीच सोने-चांदी के दाम फिर चर्चा में हैं। गुरुवार को सोने की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन इसके बावजूद दरें साल के सबसे मजबूत स्तरों के आसपास बनी हुई हैं। सोना कई बार रिकॉर्ड ऊंचाइयों को छू चुका है और यह 1979 के बाद की सबसे मजबूत वार्षिक रैली की ओर बढ़ रहा है।

आज प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत (10 ग्राम)
दिल्ली: ₹1,26,880
मुंबई: ₹1,27,100
बेंगलुरु: ₹1,27,200
कोलकाता: ₹1,26,930
चेन्नई: ₹1,27,470 (सबसे अधिक)
सोने के दाम क्यों बढ़ रहे हैं?
अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती
गोल्ड ETF में लगातार इनफ्लो बढ़ना
दुनिया भर के सेंट्रल बैंकों द्वारा गोल्ड की खरीद
आर्थिक अनिश्चितता के बीच सोने को ‘सेफ हेवन’ मानना
हालांकि मौजूदा मजबूती के बावजूद कुछ विशेषज्ञ मानते हैं कि अगले साल कीमतों में नरमी आ सकती है, क्योंकि वैश्विक अर्थव्यवस्था और अमेरिका-चीन संबंध धीरे-धीरे स्थिर होते दिख रहे हैं।
चांदी की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव
इंडिया बुलियन एसोसिएशन के अनुसार,
हाजिर चांदी: ₹1,63,120 प्रति किलो
MCX दिसंबर वायदा: ₹1,62,467 प्रति किलो
उद्योगों में बढ़ती मांग के चलते निवेशक चांदी को अब गोल्ड के विकल्प के रूप में भी देख रहे हैं।