09 अप्रैल, 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
National Desk: देश में सोने की कीमतों में तेजी का सिलसिला जारी है और इसके साथ ही चांदी के दामों में भी उछाल देखने को मिल रहा है। गुरुवार, 9 अप्रैल को प्रमुख शहरों में सोने के भाव नए स्तर पर पहुंच गए।
राजधानी Delhi में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,53,980 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,41,160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। Mumbai और Kolkata में 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,010 रुपये और 24 कैरेट का भाव 1,53,830 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
वहीं Chennai में 24 कैरेट सोना 1,54,920 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,42,010 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है। अन्य शहरों जैसे Pune और Bengaluru में भी कीमतें लगभग इसी स्तर पर बनी हुई हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव करीब 4,803.33 डॉलर प्रति औंस है, जिसका असर घरेलू बाजार पर भी साफ दिखाई दे रहा है। वैश्विक परिस्थितियों और घरेलू मांग दोनों ही सोने की कीमतों को प्रभावित कर रहे हैं।
दूसरी ओर, चांदी की कीमत में भी तेज उछाल आया है। 9 अप्रैल को चांदी का भाव बढ़कर 2,60,100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का दाम 77.33 डॉलर प्रति औंस के आसपास बना हुआ है।
बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, वैश्विक तनाव में कमी की उम्मीद और निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी के चलते कीमती धातुओं की कीमतों में यह तेजी देखने को मिल रही है।













