सोने में फिर उछाल, चांदी की रफ्तार बरकरार – जानें आज के ताज़ा रेट

सोने में फिर उछाल, चांदी की रफ्तार बरकरार - जानें आज के ताज़ा रेट

28 नवंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Business Desk:  सोने की कीमतों में आज एक बार फिर तेजी देखने को मिली है। वहीं चांदी का बाजार भी लगातार मजबूत दिखाई दे रहा है। ग्लोबल मार्केट में उतार–चढ़ाव, घरेलू शादी–सीज़न और फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में संभावित कटौती की उम्मीदों ने गोल्ड–सिल्वर के भावों में हलचल बढ़ा दी है।

आज के गोल्ड रेट
28 नवंबर की सुबह दिल्ली में:
24 कैरेट गोल्ड: ₹1,27,890 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट गोल्ड: ₹1,17,240 प्रति 10 ग्राम
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में:
22 कैरेट गोल्ड: करीब ₹1,17,090 प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट गोल्ड: लगभग ₹1,27,740 प्रति 10 ग्राम

सोने की कीमतें क्यों बढ़ीं?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनिश्चित माहौल बन हुआ है और सोने का अंतरराष्ट्रीय रेट फिसलकर $4,158 प्रति औंस तक पहुंच गया।
फेडरल रिजर्व की संभावित रेट कट उम्मीदों के चलते निवेशक सुरक्षित एसेट्स जैसे गोल्ड–सिल्वर की ओर बढ़ रहे हैं, जिससे कीमतें ऊपर जा रही हैं।

Silver Price Today
चांदी ने आज फिर मजबूत तेजी दिखाई और रेट बढ़कर:
₹1,73,100 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया।
इलेक्ट्रॉनिक्स, सोलर एनर्जी, मेडिकल टेक्नोलॉजी जैसे उद्योगों में चांदी की बढ़ती मांग कीमतों को लगातार सपोर्ट दे रही है।
क्या इस समय निवेश सही है?

विशेषज्ञों के अनुसार:
गोल्ड–सिल्वर में अभी वोलैटिलिटी बनी रहेगी
फेडरल रिजर्व द्वारा रेट कट होने पर सोने में मजबूत उछाल आने की संभावना है
चांदी फिलहाल बेहतरीन रिटर्न दे रही है, और इंडस्ट्रियल डिमांड इसके उज्जवल भविष्य का संकेत दे रही है
लॉन्ग–टर्म निवेशक सही रणनीति अपनाकर अच्छा रिटर्न कमा सकते हैं।