Gita Jayanti 2025: गीता जयंती पर करें ये खास उपाय, मिल सकती है पापों से मुक्ति और मोक्ष का मार्ग

Gita Jayanti 2025: गीता जयंती पर करें ये खास उपाय, मिल सकती है पापों से मुक्ति और मोक्ष का मार्ग

01 दिसंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Rashifal Desk:  हिंदू धर्म में श्रीमद्भागवत गीता का विशेष महत्व है। महाभारत युद्ध के दौरान भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को जिस दिव्य ज्ञान का उपदेश दिया था, वही गीता आगे चलकर पवित्र ग्रंथ के रूप में स्थापित हुई। यह उपदेश मार्गशीर्ष माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी को दिया गया था। इसलिए इसी तिथि पर हर वर्ष गीता जयंती मनाई जाती है।
इस बार आज के दिन गीता जयंती और मोक्षदा एकादशी दोनों का शुभ संयोग बना है। भक्त भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर मोक्ष और पापों से मुक्ति की कामना करते हैं।

ऐसा माना जाता है कि गीता जयंती के दिन पूजा-पाठ के साथ कुछ विशेष उपाय करने से भाग्य का साथ मिलता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

गीता जयंती पर करें ये आसान और शुभ उपाय

1. श्रीमद्भागवत गीता का पाठ
इस दिन गीता का पाठ करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इससे ज्ञान की प्राप्ति होती है और मन स्थिर रखता है।

2. मोक्षदा एकादशी व्रत
गीता जयंती मोक्षदा एकादशी के दिन होती है। इस दिन व्रत रखने और श्रीकृष्ण–विष्णु की पूजा करने से मोक्ष की प्राप्ति होने का विश्वास है।

3. “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप
यह शक्तिशाली मंत्र मन को शांत करता है और आध्यात्मिक ऊर्जा बढ़ाता है। गीता जयंती पर इसका जाप अत्यंत फलदायी माना जाता है।

4. पीपल और तुलसी की परिक्रमा
तुलसी में लक्ष्मी का वास होता है और पीपल में देवताओं का। इनकी परिक्रमा करने से पुण्य फल मिलता है और पापों का क्षय होता है।

5. गीता पुस्तक का दान
इस दिन गीता की पुस्तक दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे पापों से मुक्ति और मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है।