Home Breaking ‘अपनी कास्ट की लड़कियों…’, Bad Girl में ब्राह्मणों को गलत तरह से...

‘अपनी कास्ट की लड़कियों…’, Bad Girl में ब्राह्मणों को गलत तरह से दिखाने के लिए अनुराग कश्यप पर भड़का डायरेक्टर

Tue, 28 Jan 2025: Fact Recorder

 नई दिल्ली। आगामी तमिल फिल्म बैड गर्ल (Bad Girl) रिलीज से पहले ही विवादों में छा गई है। फिल्म का टीजर देख डायरेक्टर मोहन जी ने अनुराग कश्यप और वेत्री मारन पर गुस्सा जाहिर किया है। उनका हालिया ट्वीट सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। विवाद फिल्म के टीजर में दिखाए गए ब्राह्मण लड़क को लेकर हो रहा है।

  1. बैड गर्ल मूवी का टीजर हुआ रिलीज
  2. अनुराग कश्यप पर भड़के साउथ डायरेक्टर
  3. वर्षा भरत ने किया है निर्देशन

बीते दिन बैड गर्ल का टीजर रिलीज किया गया जिसे 6 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं। फिल्म की कहानी एक ऐसी लड़की के बारे में है जो एक पार्टनर की तलाश करती है। काफी कोशिश के बाद उसे एक पार्टनर मिलता है और वह इंटीमेट होने से नहीं कतराती है। पकड़े जाने के बाद उसके माता-पिता उस पर पाबंदियां लगाते हैं और वह बागी बन जाती है।

अनुराग कश्यप पर भड़के मोहन जी

जैसे ही बोल्ड मूवी बैड गर्ल का टीजर रिलीज हुआ, सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। डायरेक्टर मोहन जी ने इसमें ब्राह्मण लड़की को बैड गर्ल के रूप में दिखाने पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने एक्स हैंडल पर अनुराग कश्यप और वेत्री मारन को मेंशन करते हुए लिखा, “ब्राह्मण लड़की की पर्सनल लाइफ को चित्रित करना इस कबीले के लिए हमेशा एक साहसी और ताजा फिल्म रही है|