10/04/2025 Fact Recorder
फतेहाबाद जिले के टोहाना के सुंदर नगर में एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के मामी सरबजीत कौर ने पुलिस को बताया कि उनकी भांजी रमनप्रीत कौर करीब दो महीने पहले पंजाब के संगरूर जिले के मकरौड़ साहब गांव से उनके यहां रहने आई थी।
तलाश पर नहीं सुराग जानकारी के अनुसार 29 मार्च को दोपहर 12:30 बजे 20 वर्षीय रमनप्रीत बिना किसी को बताए घर से चली गई। परिवार ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद मामी ने शहर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।
केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रहलाद सिंह ने बताया कि सरबजीत कौर की शिकायत पर भारतीय नई संहिता की धारा 127(6) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम जांच अधिकारी के नेतृत्व में आगामी कार्यवाही कर रही है जल्द तलाश कर ली जाएगी।












