बरसाती पानी को ट्यूबवेल में डालने को लेकर विरोध जताते किसान।
सिरसा के रानियां में किसानों ने बरसाती नहर के पानी के दुरुपयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया। खारियां और धोतड़ क्षेत्र में कुछ किसान जीबीएसएम बरसाती नहर का पानी अपने बोरवेल में डाल रहे हैं। समस्या का समाधान नहीं निकलने पर किसानों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाज
।
जानकारी के अनुसार चक्कां भुना, घोड़ावाली गिदड़ा और सादेवाला गांव के किसान इस समस्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने खारियां और धोतड़ के किसानों से मिलकर अपनी समस्या बताई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।
नहर के अंतिम छोर कर पानी नहीं मिलता
प्रदर्शनकारी किसानों का कहना है कि धोतड़ और खारियां में कुछ किसानों ने फ्लडी नहर से सीधा कनेक्शन अपने बोरवेल में जोड़ लिया है। इससे पानी का खिंचाव बढ़ गया है और नहर के अंतिम छोर के किसानों को पानी नहीं मिल पा रहा है।

पत्रकारों को जानकारी देते हुए।
विभाग के अधिकारियों को की शिकायत
रामदयाल, प्रेम कुमार, सुभाष चंद्र, वेद प्रकाश, विजय सिंह, निहालचंद और अमर सिंह ने बताया कि इस अवैध कनेक्शन से दिन-रात पानी बोरवेल में जा रहा है। किसानों ने नहरी विभाग के अधिकारियों को कई बार शिकायत की है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
किसानों ने दी धरने की चेतावनी
किसानों की मांग है कि बोरवेल में बरसाती पानी डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इससे नहर के अंतिम छोर तक सभी किसानों को पानी मिल सकेगा। किसानों का कहना है कि सिंचाई विभाग इस मामले को गंभीरता से नहीं लेता है तो आधा दर्जन भर गांवों के किसान विभागीय कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
इस बारे में सिंचाई विभाग के सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता पवन भारद्वाज से संपर्क किया गया तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की, जिसके कारण विभागीय प्रक्रिया के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई।











