Hindi English Punjabi

FSDC बैठक: वैश्विक चुनौतियों के बीच वित्त मंत्री करेंगी देश की आर्थिक हालात की समीक्षा

14
FSDC meeting: Finance Minister will review the country's economic situation amid global challenges

04 जून 2025 फैक्टर रिकॉर्डर

 Business Desk: एफएसडीसी बैठक 10 जून को: वित्त मंत्री करेंगी आर्थिक स्थिति की समीक्षा, डिजिटल फ्रॉड   और वित्तीय स्थिरता पर भी होगी चर्चा                                                                                           वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 10 जून को मुंबई में होने वाली वित्तीय स्थिरता और विकास परिषद (FSDC) की 29वीं बैठक में देश की मौजूदा आर्थिक स्थिति की समीक्षा करेंगी। यह बैठक वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के माहौल में हो रही है, जिसमें भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर और सभी प्रमुख वित्तीय नियामक शामिल होंगे।

विकास दर और आरबीआई लाभांश के बाद पहली बड़ी बैठक
यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब भारत की वित्त वर्ष 2025 की वार्षिक विकास दर 6.5% रही है, जो पिछले चार वर्षों में सबसे धीमी है। साथ ही, आरबीआई द्वारा हाल ही में घोषित 2.7 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड लाभांश के बाद यह पहली समीक्षा बैठक है, जो पिछले वर्ष के मुकाबले 27.4% अधिक है।

तिमाही आंकड़ों ने दिखाई मजबूती
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025 की अंतिम तिमाही में भारत की अर्थव्यवस्था 7.4% की दर से बढ़ी, जिससे कुल आर्थिक आकार 3.9 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया। निजी खपत और विनिर्माण क्षेत्र में तेजी इसका प्रमुख कारण रही। इससे भारत के दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की उम्मीदें और मजबूत हुई हैं।

डिजिटल धोखाधड़ी पर भी होगा फोकस
बैठक में डिजिटल फ्रॉड को रोकने के उपायों पर विशेष चर्चा की जाएगी, जो हाल के वर्षों में तेजी से बढ़े हैं। इसके अलावा, वित्तीय प्रणाली की स्थिरता, समावेशी आर्थिक विकास और एफएसडीसी उप-समिति की प्रगति की भी समीक्षा की जाएगी।