झारखंड के पूर्व CM शिबू सोरेन का निधन

झारखंड के पूर्व CM शिबू सोरेन का निधन

04 अगस्त 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

National Desk: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन, लंबे समय से थे बीमार                          झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का आज सुबह नई दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे और किडनी सहित कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। उन्हें 24 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और नेफ्रोलॉजी विभाग में उनका इलाज चल रहा था।

सुबह 8:48 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की पुष्टि उनके बेटे और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की। उन्होंने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट में लिखा, “आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूं।”

शिबू सोरेन का झारखंड के सामाजिक और राजनीतिक इतिहास में विशेष स्थान रहा है। उन्होंने झारखंड आंदोलन को नेतृत्व देकर राज्य के निर्माण में अहम भूमिका निभाई थी।