12 March 2025: Fact Recorder
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ मंगलवार दोपहर तीन बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। वे यहां से पुलिस सुरक्षा के तहत ऋषिकेश की ओर रवाना हुए।
जब वे जॉलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन से पुलिस सुरक्षा में बाहर निकले, तो उन्हें देखने और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए प्रशंसक उत्साहित दिखाई दिए। इसके बाद, वे ऋषिकेश की ओर रवाना हो गए।
**रिषभ पंत की बहन की हो रही है शादी**
माना जा रहा है कि बुधवार को धोनी क्रिकेटर रिषभ पंत की बहन के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए रुड़की जाएंगे। धोनी का उत्तराखंड के साथ हमेशा से ही नाता रहा है और वे अक्सर अपने परिवार के साथ अपने गांव भी आते रहे हैं।
**मसूरी में हो रही है विवाह की रस्म**
सभी विवाह समारोह मसूरी में हो रहे हैं। साक्षी पंत का विवाह अंकित चौधरी के साथ हो रहा है और दोनों पिछले नौ सालों से एक-दूसरे को जानते हैं। पिछले साल, दोनों की लंदन में मंगनी हुई थी। मंगलवार को मेहंदी की रस्म हुई, जबकि बुधवार को विवाह होगा।
**कौन-कौन शामिल हो सकता है?**
चर्चा है कि विवाह समारोह में ICC चेयरमैन जय शाह, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली भी आ सकते हैं। ये सभी संभवतः बुधवार को मसूरी पहुंचेंगे। विवाह के लिए मसूरी के प्रसिद्ध सिवाय होटल को बुक किया गया है।