Mahavatar Narasimha को भूल जाइए, कम बजट में इन 5 फिल्मों ने किया अरबों का धमाका!

Mahavatar Narasimha को भूल जाइए, कम बजट में इन 5 फिल्मों ने किया अरबों का धमाका!

06 अगस्त 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Bollywood Desk: साल 2025 बॉक्स ऑफिस पर कम बजट की फिल्मों का जलवा जारी है। इस साल कई ऐसी फिल्में आई हैं जिनका बजट कम था, लेकिन इन्होंने कमाई के मामले में बड़ा धमाका किया है। खास बात ये है कि इन फिल्मों को ज्यादा प्रमोशन नहीं मिला, फिर भी ये दर्शकों का दिल जीतने में सफल रहीं। जहां बॉलीवुड की ‘सैयारा’ लगातार अच्छी कमाई कर रही है, वहीं साउथ की ‘महावतार नरसिम्हा’ ने भी शानदार प्रदर्शन किया है।

महावतार नरसिम्हा सिर्फ 15 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने अब तक भारत और विदेशों में कुल 121 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। इस फिल्म ने रिलीज के महज 12 दिनों में अपने बजट का आठ गुना मुनाफा कमा लिया है। फिल्म की लोकप्रियता को देखते हुए उम्मीद है कि यह जल्द ही 200 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है।

इसके अलावा 2025 में साउथ की चार और कम बजट फिल्मों ने भी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। इनमें ‘संक्रांतिकी वस्तुनम ड्रैगन’, ‘थुडारुम’, और ‘टूरिस्ट फैमिली’ जैसी फिल्में शामिल हैं, जिन्होंने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और अच्छी कमाई की।

जहां सभी फिल्मों ने ब्लॉकबस्टर की पहचान बनाई है, वहीं सबसे ज्यादा मुनाफा ‘महावतार नरसिम्हा’ ने कमाया है। यह फिल्म अपने बजट के मुकाबले आठ गुना ज्यादा कमाई कर चुकी है और अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह इसका शानदार वर्ड ऑफ माउथ है, जो इसे और ज्यादा सफल बना रहा है।

2025 में कम बजट में बनी ये पांच फिल्में दर्शकों के लिए मनोरंजन का बड़ा स्रोत साबित हुई हैं और इस साल बॉक्स ऑफिस पर कम बजट फिल्मों का बोलबाला देखने को मिल रहा है।