Forest department employee arrested taking bribe in Kaithal | कैथल में वन विभाग का कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार: सह आरोपी को भी पकड़ा, चार महिलाओं से मांगे 12 हजार रुपए – Kaithal News

एंटी करप्शन ब्यूरो की गिरफ्त में पकड़े गए आरोपी

कैथल में एंटी करप्शन ब्यूरो अंबाला की टीम ने वन विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को 6 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने हांसी बुटाना लिंक नहर पर गांव करोड़ा में सुखी झाड़ी व लड़कियां काटने आई 4 महिलाओं को विभागीय कार्रवाई का

मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी जयपाल पंसालिया को 6 हजार लेते हुए रंगे हाथ गांव करोड़ा के नजदीक माइनर से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही सह-आरोपी हरदीप गार्ड को उसके निवास स्थान जाट कॉलोनी कैथल से गिरफ्तार किया गया है।

समझौता करने की एवज में मांगे रुपए

इस संबंध में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को सूचना मिली थी कि जयपाल व हरदीप महिलाओं से रुपयों की मांग कर रहे हैं। वे अपने घरेलू कार्यों के लिए चूल्हा जलाने के लिए लड़कियां इकट्ठी करने नहर पर गई थी। उन्होंने कुछ पेड़ों से एक लड़कियां काट ली और मौके पर दोनों आरोपियों ने उन्हें देख लिया।

समझौता करने की एवज में दोनों आरोपियों ने उनसे रुपए की मांग की। इस पर कार्रवाई करते हुए एसीबी की टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जा रही है।