वित्त मंत्री ने सोशल मीडिया बयान को लेकर कार्रवाई की मांग की, मामला समिति को भेजा जाएगा

12 मार्च 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

Chandigarh Desk: Punjab विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को कांग्रेस विधायक Sukhpal Singh Khaira को लेकर जोरदार हंगामा देखने को मिला। वित्त मंत्री Harpal Singh Cheema ने खैरा के खिलाफ विशेषाधिकार उल्लंघन का प्रस्ताव पेश किया, जिसे सदन ने मंजूरी दे दी। अब इस मामले को आगे की जांच के लिए विधानसभा की समिति को भेजा जाएगा।

वित्त मंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया पर महिलाओं के अपमान से जुड़े बयान के बाद खैरा ने चुने हुए जनप्रतिनिधियों का भी अपमान किया है। ऐसे में उनके खिलाफ विशेषाधिकार उल्लंघन के नियमों के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए।

बाजवा ने उठाया CM पर निंदा प्रस्ताव का मुद्दा

वहीं नेता प्रतिपक्ष Partap Singh Bajwa ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि विपक्ष द्वारा मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के खिलाफ लाए गए निंदा प्रस्ताव का क्या हुआ। उन्होंने कहा कि सरकार विपक्ष के मुद्दों को नजरअंदाज कर रही है।

सुक्खी के बयान पर बढ़ा विवाद

इस दौरान विधायक Sukhwinder Kumar Sukhi के एक बयान को लेकर भी सदन में विवाद हो गया। कांग्रेस विधायकों ने उनके बयान का विरोध किया। इस पर स्पीकर ने कहा कि विवादित शब्दों को सदन की कार्यवाही से हटा दिया जाएगा और आवश्यक होने पर स्पष्टीकरण भी लिया जाएगा।

जीरकपुर में बनेगी सब-तहसील

विधानसभा में कैबिनेट मंत्री Hardeep Singh Mundian ने जानकारी दी कि Zirakpur में जल्द ही एक सब-तहसील बनाई जाएगी। इसके लिए स्थानीय विभाग से मुफ्त जमीन उपलब्ध कराने की मांग की गई है। इस मुद्दे को विधायक Kuljit Singh Randhawa ने उठाया था। उन्होंने कहा कि जीरकपुर पंजाब को सबसे ज्यादा राजस्व देने वाले शहरों में शामिल है, लेकिन यहां अभी तक तहसील नहीं है।

पंजाब के एंट्री पॉइंट्स पर बनेंगे विरासती गेट

सरकार ने यह भी घोषणा की कि पंजाब के सभी प्रमुख एंट्री पॉइंट्स पर विरासती गेट बनाए जाएंगे। खास तौर पर Dera Bassi और Ambala से आने वाले शंभू गेट पर भी जल्द ही विरासती गेट के निर्माण का काम शुरू किया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी तैयार कर ली गई है।