fatehabad-tohana-wheat-procurement-First-day-empty-mandis-await-farmers-update | टोहाना की मंडियों में गेहूं खरीद का पहला दिन सूना: फसल में 13% नमी, 2425 रुपए प्रति क्विंटल रेट, 7 केंद्रों पर व्यवस्था – Tohana News

मार्केट कमेटी सचिव संदीप गर्ग व आढ़ती अजय गोयल।

हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना में सरकारी गेहूं खरीद का पहला दिन बेहद सूना रहा। कोई भी किसान अपनी फसल लेकर नहीं पहुंचा। मार्केट कमेटी सचिव संदीप गर्ग ने बताया कि सरकार ने 13 प्रतिशत नमी वाली गेहूं के लिए 2425 रुपए प्रति क्विंटल का रेट तय किया है।

सुरक्षा के लिए स्टाफ तैनात

इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में रेहन वाली, हिंदालवाला, ठरवा और नांगला में खरीद केंद्र बनाए गए हैं। सभी मंडियों में पीने का पानी और बिजली की व्यवस्था की गई है। बारिश की संभावना को देखते हुए आढ़तियों को तिरपाल रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसका उल्लंघन करने पर कार्रवाई होगी। मंडियों में बेसहारा पशुओं से फसल की सुरक्षा के लिए स्टाफ तैनात किया गया है।

चौकीदार और सफाई व्यवस्था की मांग

खरीद एजेंसियों के लिए दिन निर्धारित किए हैं। सोमवार को फूड सप्लाई, मंगलवार-बुधवार-शुक्रवार को हैफेड और वीरवार-शनिवार को वेयरहाउस खरीद करेंगे। ग्रामीण केंद्रों में नांगला में हैफेड तथा ठरवा, हिंदालवाला व रेहन वाली में वेयरहाउस खरीद करेगा। आढ़ती अजय गोयल ने मंडियों में चौकीदार और सफाई व्यवस्था की मांग की है। साथ ही सुझाव दिया है कि एजेंसियां ठेकेदारों से न्यूनतम दैनिक लदान की गारंटी का एग्रीमेंट करें।