Fatehabad-Tohana-six-farms-490-feet-submersible-wire-stolen-update | टोहाना में चेयरमैन सहित किसानों के खेतों से सामान चोरी: 490 फीट तार समेत पंखे और इन्वर्टर चुराया, कमरे का तोड़ा ताला – Tohana News

फतेहाबाद जिले के टोहाना के राजनगर इलाके में बलियाला रोड पर स्थित खेतों में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने नगर परिषद के चेयरमैन नरेश बंसल सहित 6 किसानों के खेतों से करीब 490 फीट तार चोरी कर ली। पीड़ित रजनीश कुमार ने बताया कि 28 मार्च

कई किसानों के खेतों में हाथ साफ

चोरों ने सबमर्सिबल की 120 फीट तार चुराई। साथ ही कमरे में लगे पंखे और इन्वर्टर को भी तोड़ दिया। चोरों ने चेयरमैन नरेश बंसल के खेत से 20 फीट, इंदिरा कॉलोनी निवासी विक्की के खेत से 30 फीट, तिलक नगर के जग्गा के खेत से 90 फीट, गुरतेज के खेत से 180 फीट और बलियाला के दौलतराम के खेत से 50 फीट सबमर्सिबल तार चुराई।

केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

पीड़ितों ने बताया कि 2 और 3 अप्रैल को उनके खेतों में कुछ संदिग्ध लोगों को घूमते देखा गया, लेकिन वे लोग भाग निकले। स्थानीय लोगों ने आस-पास चोरों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4), 305, 324(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।