fatehabad-tohana-police-arrests-second-accused-heroin-smuggling-case-15-grams-seized | टोहाना में नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़: हेरोइन के साथ तस्कर पकड़ा, पूछताछ के बाद साथी भी गिरफ्तार – Tohana News

प्रभारी एसआई देवीलाल जानकारी देते हुए।

फतेहाबाद जिले की टोहाना पुलिस ने हेरोइन तस्करी के एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पहले पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के बाद की गई है। नए गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिगोह कालोनी टोहाना के सुरेन्द्र उर्फ शैलेन्द्र के रूप में हुई है।

मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस

थाना शहर टोहाना प्रभारी एसआई देवीलाल ने बताया कि शहर थाना में 21 फरवरी को मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया था। जिसमें सीआईए टोहाना पुलिस की टीम एएसआई सुरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में गश्त कर रही थी। मुकुल गैस एजेंसी के पास एक संदिग्ध युवक को बाइक पर देखा गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम राकेश उर्फ मीठी बताया था, जो सुंदर नगर टोहाना का रहने वाला है।

कोर्ट में पेश कर भेजा जेल

पुलिस ने जब राकेश की तलाशी ली, तो उसके पास से 15.04 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। राकेश से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके साथी सुरेन्द्र उर्फ शैलेन्द्र को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। थाना प्रभारी देवीलाल ने बताया कि जिला पुलिस कप्तान आस्था मोदी के निर्देशानुसार लगातार नशा तस्करों पर कार्यवाही कर रही है।