टोहाना अनाज मंडी में मौजूद आढ़ती व मार्केट कमेटी सचिव।
फतेहाबाद जिले के टोहाना की अनाज मंडी में गुरुवार से सरकारी गेहूं खरीद का काम शुरू हो गया है। मार्केट कमेटी सचिव संदीप गर्ग ने खरीद की शुरुआत करवाई। पहले दिन हरियाणा वेयर हाउस कॉरपोरेशन ने 2585 क्विंटल गेहूं खरीदा। खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रुपए
।
12 प्रतिशत नमी वाला गेहूं खरीदा
हरियाणा वेयरहाउस के परचेजर रंगी राम ने सरकारी नियमों के अनुसार 12 प्रतिशत नमी वाला गेहूं खरीदा। सचिव संदीप गर्ग ने बताया कि टोहाना में तीन एजेंसियां गेहूं की खरीद करेंगी। इनमें हरियाणा वेयरहाउस, फूड सप्लाई और हैफेड शामिल हैं। मौसम खराब होने की आशंका को देखते हुए आढ़तियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं। उन्हें किसानों की फसल को नुकसान से बचाने के लिए पुख्ता इंतजाम करने को कहा गया है।

मार्केट कमेटी सचिव संदीप गर्ग।
लापरवाही बरतने वाले आढ़तियों को चेतावनी
वहीं लापरवाही बरतने वाले आढ़तियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। उन्होंने बताया कि सभी खरीद एजेंसी के पास उच्च अधिकारियों के निर्देश है कि वारदाना पूरी मात्रा में रखे तथा खरीद के बाद तय समय सीमा में लदान करवाया जाए। अनाज मंडी में आने वाले किसान को कोई समस्या न आए इसको लेकर एडिशनल अनाज मंडी में बिजली, पानी व साफ सफाई की व्यवस्था की गई है।












