Fatehabad Tohana BJP Sanket Garg Appointed City President | टोहाना में संकेत गर्ग बने भाजपा शहरी मंडल अध्यक्ष: नियुक्ति के बाद मंदिर में लिया आशीर्वाद, पूर्व मंत्री बबली के समर्थकों में खुशी – Tohana News

टोहाना में शहरी मंडल अध्यक्ष संकेत गर्ग।

टोहाना में भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव सिंह ग्रोहा ने मंगलवार को संकेत गर्ग को शहरी मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति के बाद संकेत गर्ग ने बाला जी मंदिर में आशीर्वाद लिया। गर्ग ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक और पूर

मॉडल टाउन के रहने वाले संकेत गर्ग जिलाध्यक्ष परवीन जोड़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा और अन्य भाजपा नेताओं का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वे पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का काम करेंगे। इससे शहर में पार्टी और मजबूत होगी। संकेत गर्ग, पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली के करीबी माने जाते हैं।

बाला जी मंदिर में आशीर्वाद लेते संकेत गर्ग।

बाला जी मंदिर में आशीर्वाद लेते संकेत गर्ग।

सांसद सुभाष बराला के समर्थकों से प्रतिस्पर्धा

सूत्रों के अनुसार, इस पद के लिए भाजपा के राज्यसभा सांसद सुभाष बराला के समर्थकों से भी प्रतिस्पर्धा थी। लेकिन बबली की मजबूत पैरवी के चलते संकेत गर्ग को यह जिम्मेदारी मिली। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है अपनी नियुक्ति के बाद संकेत गर्ग ने बराला का नाम तक नहीं लिया।

पूर्व मंडल अध्यक्ष समेत कई नेता नदारद

गर्ग के आज के कार्यक्रम से पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गर्ग सहित अनेक नेता नदारद रहे, जबकि पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली के निजी सचिव निशांत कामरा पहुंचे थे। कार्यक्रम में नगर परिषद चेयरमैन नरेश बंसल, भाजपा नेता बलदेव सैनी, पूर्व पार्षद रामदेव भारद्वाज समेत कई नेता मौजूद रहे। संजय रेवड़ी, ईश्वर फौजी, पवन बंसल, काका सैनी और सुरेंद्र सैनी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।