![]()
अंबेडकर की मूर्ति तैयार करते हुए मूर्तिकार सुनील धीमान।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बाबा साहेब अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर एक विशेष प्रतिमा भेंट की गई। यह प्रतिमा फतेहाबाद जिले के टोहाना के प्रतिभाशाली मूर्तिकार सुनील धीमान ने बनाई है। हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल कौशिक ने यह प्रतिमा प्रधा
।
पीओपी मोल्ड तैयार किया
वहीं प्रतिमा का निर्माण जन सूचना एवं संपर्क विभाग के कलाकार अधिकारी हृदय प्रकाश कौशिक के कार्यालय से मिले आदेश पर किया गया। सुनील धीमान ने बताया कि उन्होंने इस प्रतिमा को मात्र 7 दिनों में तैयार किया। प्रतिमा निर्माण की प्रक्रिया में पहले क्ले से मूर्ति बनाई गई। फिर पीओपी मोल्ड तैयार किया गया। इसके बाद फाइबर कास्टिंग, रगड़ाई और पेंट का काम पूरा किया गया।
पहले भी दिखा चुके अपनी प्रतिभा
धीमान ने पहले भी कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उन्होंने कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के आदेश पर भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पंचकूला के लिए पंडित दीन दयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाएं बनाई हैं। इससे पहले उन्होंने महान कवि हरिवंश राय बच्चन की प्रतिमा भी बनाई थी, जिसे केबीसी के मंच पर अमिताभ बच्चन को भेंट किया गया था।











