![]()
फतेहाबाद के टोहाना में एक आंगनवाड़ी वर्कर के परिवार के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अम्बेडकर चौक स्थित कॉलोनी में रहने वाले पीड़ित परिवार से ठगों ने क्रेडिट कार्ड के जरिए 4 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है।
।
पीड़ित महिला दर्शना ने बताया कि उनके पास एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। उन्होंने फोन अपने बेटे सुमित को दे दिया। कॉलर ने सुमित को एक एप डाउनलोड करने को कहा। एप डाउनलोड करने के बाद बिना किसी ओटीपी के उनके खाते से पैसे निकल गए।
कई ट्रांजैक्शन के जरिए पैसे निकाले
सुमित ने बताया कि 25 मार्च को उन्हें फोन आया। कॉलर ने खुद को आईसीआईसीआई बैंक का कर्मचारी बताया। उसने क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के बहाने एप डाउनलोड करवाया। अगले दिन 26 मार्च को कई ट्रांजैक्शन के जरिए पैसे निकाल लिए गए।
इनमें अमेजन पे से 4 हजार 094 रुपए, ह्यूमन केयर कोलकाता से 80 हजार रुपए, इनोरा ग्लोबल प्राइवेट नागपुर से 1 लाख 99 हजार 999 रुपए और कारटलेन गुरुग्राम से 1 लाख 15 हजार 972 रुपए शामिल हैं।
शादी में व्यस्त था परिवार
पीड़ित परिवार ने साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करवा दी है। परिवार ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना के समय सुमित की शादी थी और परिवार इसी में व्यस्त था।












