![]()
फरीदाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल।
पश्चिम बंगाल में वक्फ कानून को लेकर भड़की हिंसा के विरोध में रविवार को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने फरीदाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। संगठन के पदाधिकारियों ने दावा किया कि 11 अप्रैल से शुरू हुई हिंसा अब पूरे राज्य में
।
संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि इस हिंसा में अब तक सैकड़ों हिंदू परिवारों के घरों और दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया है। कई निर्दोष नागरिकों की हत्या कर दी गई और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं भी सामने आई हैं। स्थिति इतनी भयावह हो चुकी है कि लगभग 500 से अधिक परिवारों को अपने घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा है।
ममता बनर्जी पर साधा निशाना
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य सरकार हिंसा को रोकने में पूरी तरह विफल रही है और अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि हिंदुओं को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।
संगठन ने केंद्र सरकार से अपील की कि वह इस मामले में तत्काल दखल दे और राज्य में कानून-व्यवस्था बहाल करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करे। साथ ही यह मांग भी रखी गई कि राष्ट्रविरोधी और हिंदू विरोधी तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।
रोहिंग्या मुसलमानों की पहचान कर वापस भेजने की मांग
वहीं रोहिंग्या मुसलमानों का मुद्दा भी उठाया गया। संगठन के नेताओं ने केंद्र सरकार से मांग की कि देश में रह रहे रोहिंग्या मुसलमानों की पहचान कर उन्हें वापस भेजा जाए। उनका आरोप है कि यह लोग देश की सुरक्षा के लिए खतरा हैं और बंगाल की स्थिति को और अधिक अस्थिर बना रहे हैं।












