![]()
फरीदाबाद जिले में नशा मुक्त हरियाणा के संदेश को लेकर प्रदेशभर में निकाली जा रही साइक्लोथन बुधवार को तिगांव गांव पहुंची, जहां ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक इसका स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजित भव्य समारोह को संबोधित करते हुए हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्त
।
हर घर मुहिम में भागीदारी निभाए
मंत्री नागर ने कहा कि ड्रग फ्री हरियाणा का सपना तभी साकार हो सकता है, जब हर घर का हर सदस्य इस मुहिम में भागीदारी निभाए। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से आह्वान करते हुए कहा कि वे नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाएं और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को साकार करने में योगदान दें।
जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्य
उन्होंने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्य कर रही हैं, और यह साइक्लोथन प्रदेश के सभी जिलों से गुजरते हुए इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम में भारी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं और छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। मंत्री ने सभी को नशामुक्ति की शपथ दिलाई और प्रदेश को नशे से मुक्त बनाने के लिए एकजुट प्रयास करने का संकल्प दिलाया।












