![]()
फरीदाबाद में जली लज्जा कॉस्मेटिक एंड गिफ्ट गैलरी।
फरीदाबाद जिले के तिगांव में एक कॉस्मेटिक और गिफ्ट गैलरी की दुकान में चोरी के बाद आग लगा दी गई। दुकान के मालिक नंदकिशोर को इस घटना से करीब 8 से 10 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। घटना गिर्राज कॉलोनी की है। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायत
।
दीवार पर मिले पैरों के निशान
जानकारी के अनुसार नंदकिशोर पिछले 8-9 सालों से पहली मंजिल पर लज्जा कॉस्मेटिक एंड गिफ्ट गैलरी चला रहे हैं। रात 8 बजे दुकान बंद करने के बाद वे घर चले गए थे। रात करीब 12 बजे उनके पड़ोसी गगन का फोन आया कि दुकान में आग लग गई है। नंदकिशोर अपनी पत्नी लज्जा और बेटे मोहित के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। दुकान के शटर पर टूटने के निशान मिले। दीवार पर चोरों के पैरों के निशान भी मिले, जो बताते हैं कि चोर पीछे से दुकान में घुसे।
फायर ब्रिगेड के आने में देरी
पुलिस मौके पर जल्द पहुंच गई, लेकिन फायर ब्रिगेड को आने में एक घंटे का समय लगा। इस बीच आसपास के लोगों ने पानी से आग बुझाने की कोशिश की। नंदकिशोर ने बताया कि वे तिगांव के रहने वाले हैं और उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। दमकल की गाड़ी के आने के बाद ही आग पर काबू पाया जा सका। वह चाहते है की पुलिस उनकी दुकान में चोरी और आग लगने वाले दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ उचित एक्शन ले।












