![]()
फरीदाबाद जिले में मंदिर से दान पेटी चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस चौकी सेक्टर 55 की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चोरी की वारदात 14 मार्च को सेक्टर 56 में हुई थी। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस की टीम द्वारा पूछत
।
मंदिर में चोरी कर हुए थे फरार
जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता विजय सिंह ने बताया कि उनके घर के पास स्थित मंदिर से कुछ लोगों ने दान पेटी चुरा ली थी। मामले में थाना सेक्टर 58 में एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने जांच के बाद गांव मादलपुर के अरबाज और अरशद तथा गांव फतेहपुर तगा के आकिब खान को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी के 16 हजार रुपए, दान पेटी और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
तीनों का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड
पूछताछ में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपियों ने सेक्टर 55 के एक और मंदिर में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपियों का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड है। पूछताछ के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।











