![]()
ग्रामीणों आग बुझाने के बाद बची आग की लपटों को बुझाते हुए फायर ब्रिगेड की गाड़ी।
फरीदाबाद के राजपुर कला गांव में गेहूं की तैयार फसल में बुधवार को अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैलने लगी, जिसकी सूचना पूरे गांव में फैल गई। फायर ब्रिगेड एक घंटे बाद मौके पर पहुंची, तब तक ग्रामीण आग बुझा चुके थे।
।
जानकारी के बाद गेहूं की तैयार फसल में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और आसपास के खेतों में लगे ट्यूबवेल से पानी लेकर आग बुझाने में जुट गए। करीब 200 ग्रामीणों ने मिलकर ट्यूबवेल और कुंडी में भरे पानी से आग पर काबू पाया।
सिगरेट या जलती तिल्ली से आग लगने की संभावना
खेत के मालिक अरुण चौहान ने बताया कि किसी राहगीर द्वारा फेंकी गई बीड़ी, सिगरेट या जलती तिल्ली से आग लगी होगी। उनके खेत में लगे सोलर पैनल वाले ट्यूबवेल और भरी हुई पानी की कुंडी ने बड़ी मदद की। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड एक घंटे बाद मौके पर पहुंची।
40-50 हजार रुपए का नुकसान
इस घटना में एक एकड़ गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई, जिससे करीब 40-50 हजार रुपए का नुकसान हुआ। अरुण के अनुसार, अगर ग्रामीण समय पर नहीं पहुंचते तो आग आसपास के 20-25 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल को भी नुकसान पहुंचा सकती थी।











