faridabad-police-vehicle-catches-fire-jcb-chowk-nh19-officers-escape-update | फरीदाबाद में पुलिस की चलती गाड़ी में लगी आग: दो कर्मी बाल-बाल बचे, जलकर खाक, थाने जाते समय हादसा – Faridabad News

हाईवे पर मौजूद पुलिस की क्षतिग्रस्त गाड़ी।

फरीदाबाद जिले के नेशनल हाईवे-19 पर जेसीबी चौक के पास एक पुलिस गाड़ी में अचानक आग लग गई। गाड़ी में सवार चौकी इंचार्ज बिजेंद्र और सिपाही राकेश समय रहते बाहर निकल गए। सेक्टर 55 चौकी इंचार्ज बिजेंदर ने बताया कि वे कौशल रोजगार के तहत नियुक्त चालक के साथ स

पुलिस की जली गाड़ी का दृश्य।

पुलिस की जली गाड़ी का दृश्य।

सर्विस अवधि हो चुकी थी समाप्त

मामले की फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। टीम के पहुंचने तक गाड़ी पूरी तरह जल चुकी थी। जांच में सामने आया कि गाड़ी 10 साल पुरानी थी और इसकी सर्विस अवधि समाप्त हो चुकी थी। इसके बावजूद पुलिसकर्मी इसी गाड़ी से ड्यूटी कर रहे थे। घटना ने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुरानी गाड़ियों के इस्तेमाल से पुलिसकर्मियों की जान को खतरा बना रहता है। घटना में किसी के हताहत न होने से बड़ा हादसा टल गया।