![]()
फरीदाबाद में श्रद्धांजलि देते लोग।
फरीदाबाद जिले में टीम पुरुष आयोग ने एक विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस दौरान पारिवारिक विवादों में जान गंवाने वाले पुरुषों को याद किया गया। सभा में मेरठ और औरया समेत देश के विभिन्न हिस्सों में हुई घटनाओं का जिक्र किया गया। टीम पुरुष आयोग के स
।
कानून और जेंडर न्यूट्रल कानून की मांग
सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखा। मेंहदी रत्ता ने कहा कि वे लंबे समय से पुरुषों के अधिकारों के लिए आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने पुरुषों के लिए कानून और जेंडर न्यूट्रल कानून की मांग की। साथ ही उन्होंने आत्महत्या के विचार से जूझ रहे पुरुषों से जीवन की कीमत समझने की अपील की। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार और हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार से पुरुष आयोग बनाने की मांग की।
आयोग में पुरुष अपनी समस्याएं रख सकेंगे
उनका कहना था कि जिस तरह मानवाधिकार आयोग, बाल आयोग और महिला आयोग हैं, उसी तरह पुरुष आयोग भी होना चाहिए। इस आयोग में पुरुष अपनी समस्याएं रख सकेंगे। टीम पुरुष आयोग ने महिलाओं के लिए बने कानूनों के दुरुपयोग पर भी चिंता जताई। उन्होंने पुरुषों से अपील की कि वे किसी के बहकावे में न आएं। साथ ही कहा कि जो महिला अपने पति की हत्या करवा सकती है, वह किसी की भी जान ले सकती है।
रेखा धीमान को दिए सर्टिफिकेट पर जताई आपत्ति
वही इस मौके पर टीम पुरुष आयोग के संस्थापक नरेश कुमार मेंहदी रत्ता कहा कि हाल ही में मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा महिला दिवस पर 2020 में झूठा केस दर्ज कराने के मामले में जेल जा चुकी रेखा धीमान को सर्टिफिकेट दिए जाने पर भी आपत्ति जताई।












