faridabad foreigners got citizenship dc vikram singh haryana | update | फरीदाबाद में 13 विदेशीयों को मिली नागरिकता: 4 अफगानी और 9 पाकिस्तानी शामिल, डीसी ने दिलाई संविधान की शपथ – Faridabad News

लघु सचिवालय में डीसी विक्रम सिंह विदेशी नागरिकों भारतीय संविधान की शपथ दिलाते हुए

हरियाणा के फरीदाबाद में 4 अफगान और 9 पाकिस्तानियों को भारत की नागरिकता प्रदान की गई है। जिला उपायुक्त विक्रम सिंह ने लघु सचिवालय सेक्टर 12 के अपने कार्यालय में सभी को भारतीय नागरिकता की शपथ दिलाई।

4 अफगानी और 9 पाकिस्तानी शामिल

भारत की नागरिकता मिलने वालों में अफगान से से नरिंदर कौर, हेम चंद, कविता, शेरीराम और पाकिस्तान से गुरमुख, शहज़ादी, अनार कली, दुर्गा देवी बागरी, अश्वर लाल महाराज, इंद्र राज बागरी, हरिंदर कौर, अमृत पाल, अबनाश कुमार शामिल है। सभी ने पिछले कई सालों से भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन किया हुआ था।

विदेशी नागरिकों से बात करते हुए फरीदाबाद डीसी विक्रम सिंह

विदेशी नागरिकों से बात करते हुए फरीदाबाद डीसी विक्रम सिंह

डीसी ने शपथ दिलाई

फरीदाबाद डीसी विक्रम सिंह ने सभी को नागरिकता प्रमाण पत्र देने के बाद भारतीय संविधान की अनुपालना की शपथ दिलाई। डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि भारत में सबको समान रूप से अधिकार प्राप्त हैं। सबको देश की मजबूती व अखंडता के लिए एकजुटता के साथ सक्रिय योगदान देना चाहिए। यहां के मूल नागरिकों के साथ अन्य देशों से आने वाले लोगों को भी भारतीय नागरिकता लेने के साथ परंपराओं व संस्कृति को अपनाते हुए आगे बढ़ना चाहिए।

नियमों का करे पालन

डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि दूसरे देश से आकर जो लोग फरीदाबाद मे रह रहे है। वो लोग नियमों की पालना करते हुए अपना शांति के साथ जीवन बिताए। डीसी ने कहा कि समय समय पर आकर अपने कागजात से संबधित कार्यों को पूरा करते रहे। ताकि किसी प्रकार की परेशानियों का सामना ना करना पड़े।