फरीदाबाद में बाढ़ राहत प्रबंधन कार्यों की समीक्षा करते डीसी विक्रम सिंह व अन्य अधिकारी।
फरीदाबाद जिले के डीसी विक्रम सिंह ने मानसून से पहले जिले में बाढ़ राहत प्रबंधन कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने यमुना नदी से सटे कड़वाली, रिवाज पुर, लती पुर, दूल्हेपुरा और मोहना गांवों का दौरा किया। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहरी और ग्रामीण
।
ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने के आदेश
यमुना नदी के क्षेत्र में विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए। प्रशासन ने डीसी को आश्वासन दिया कि बाढ़ से बचाव के लिए सभी जरूरी प्रबंध किए गए हैं। आने वाले बरसात के मौसम में ग्रामवासियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। डीसी ने गांवों के सरपंचों से भी मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने के आदेश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश देते डीसी।
तटबंध की सही तरीके से निगरानी की जाए
विक्रम सिंह ने कहा कि बरसात के दौरान यमुना में जल प्रवाह बढ़ने पर तटबंध की सही तरीके से निगरानी की जाए। उन्होंने अधिकारियों को योजनाबद्ध तरीके से बाढ़ राहत प्रबंधन की जिम्मेदारी सजगता से निभाने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम फरीदाबाद शिखा, एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज, अन्य विभागों के अधिकारी और ग्राम सरपंच मौजूद रहे।












