Faridabad-cyber-fraud-finance-manager-whatsapp-scam-30-lakh-four-arrested-update | फरीदाबाद में कंपनी मालिक बन मैनेजर से 30 लाख ठगे: वॉट्सऐप पर भेजा मैसेज, खातों में ट्रांसफर, महिला समेत 4 गिरफ्तार – Faridabad News

फरीदाबाद जिले में साइबर ठगों ने एक कंपनी के फाइनेंस मैनेजर को अपना शिकार बनाया। साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित फाइनेंस मैनेजर को वॉट्सऐप पर एक मैसेज आया। मैसेज भेजने वाले ने खुद को कंपनी का मालिक बताय

मालिक के बेटे से किया संपर्क

ठगों ने एक प्रोजेक्ट के लिए एडवांस की मांग की। पीड़ित ने तीन अलग-अलग खातों में कुल 30 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। जब ठगों ने और पैसों की मांग की, तो पीड़ित को शक हुआ। उसने कंपनी मालिक के बेटे से संपर्क किया, जो अपने पिता के साथ जर्मनी में था। तब पता चला कि कंपनी मालिक ने कोई पैसे नहीं मांगे थे। पुलिस ने चार आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। इनमें चंद्रशेखर (43), अनुपमा (42), नितिन (28) और प्रियांशु (22) शामिल हैं।

लालच में बेच दिया था खाता

जांच में पता चला कि आरोपी अनुपमा एमबीए पास गृहिणी है। उसके पति चंद्रशेखर ने कमीशन के लालच में उसका बैंक खाता आरोपी नितिन को बेच दिया था। नितिन नाई का काम करता है तथा नितिन ने यह खाता आगे प्रियांशु को बेच दिया, जो टैक्सी चलाने का काम करता है। आरोपी नितिन व प्रियांशु दोस्त है तथा चंद्रशेखर कभी कभी बाल कटवाने नितिन की दुकान पर जाता था, जहां उसकी जान पहचान नितिन से हुई थी।

खाते में ठगी के कुल 10 लाख रूपए आए थे। आरोपी से अधिक पूछताछ के लिए कोर्ट में पेश कर 3 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।