![]()
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी अनीत।
फरीदाबाद में क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने घर का ताला तोड़कर चोरी की थी। पुलिस ने लूट का सामान बरामद किया है। पीड़ित ने थाना सेक्टर 58 में चोरी का केस दर्ज करवाया था।
।
पुलिस ने बताया कि राजीव कालोनी के रहने वाले दीपक 6 मार्च को अपने पैतृक घर ग्वालियर गए थे। अगले दिन पड़ोसी ने फोन कर बताया कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। जब दीपक घर लौटे तो देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा था। कीमती जेवर और नकदी गायब थी।
आरोपी ने की नशे की पूर्ति के लिए चोरी
पुलिस ने गुप्त सूचना और तकनीकी मदद से आरोपी अनीत को बालाजी कालोनी से पकड़ा। अनीत बिहार के महाराजगंज जिले का रहने वाला है और फिलहाल बालाजी कालोनी सेक्टर 58 बल्लभगढ़ में रह रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए चोरी करता है।
आरोपी से चोरी का सामान बरामद
पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से 9 टुकड़े सोने की चूड़ियां, दो सोने की चेन, दो अंगूठियां, एक जोड़ी सोने के कान के झुमके और चांदी का सामान बरामद हुआ है। आरोपी का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड है। फिलहाल वह एक दिन की पुलिस रिमांड पर है और गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।











