![]()
फरीदाबाद जिले के भूपानी इलाके में हुई ज्वैलरी चोरी के मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर 85 की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विनय (43) के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के रमाला गांव का रहने वाला है और फिलहाल दिल्ली क
।
ज्वैलरी देखने के बहाने पहुंची महिलाएं
जानकारी के अनुसार डबुआ कॉलोनी के दिवेश की भूपानी में स्थित ज्वैलरी शॉप पर उनकी पत्नी बैठी थी। इसी दौरान दो महिलाएं ज्वैलरी देखने के बहाने आई और सोने के कुछ आभूषण चुरा ले गई। पीड़ित की शिकायत पर थाना भूपानी में चोरी का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने तकनीकी सहायता से आरोपी की पहचान कर उसे बदरपुर बॉर्डर एरिया से गिरफ्तार किया।
फरार महिलाओं की तलाश जारी
पूछताछ में पता चला कि आरोपी ऑटो ड्राइवर है। उसने वारदात से पहले दुकान की रैकी की थी। चोरी के बाद वह दोनों महिला आरोपियों को अपने ऑटो में बैठाकर फरार हो गया था। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया ऑटो बरामद कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। क्राइम ब्रांच की टीम फरार दोनों महिला आरोपियों की तलाश कर रही है।












