Faridabad, Ballabhgarh School, Watchman Salary Pending, One Year | Education Department | फरीदाबाद में चौकीदार को एक साल से नहीं मिली सैलरी: शिक्षा विभाग की स्कूल बिल्डिंग में तैनात, बिजली-पानी की सुविधा भी नहीं – Ballabgarh News

जानकारी देते हुए चौकीदार अमर सिंह।

फरीदाबाद में बल्लभगढ़ के सेक्टर-3 में स्थित शिक्षा विभाग की स्कूल बिल्डिंग में तैनात चौकीदार को पिछले एक साल से तनख्वाह नहीं मिली है। चौकीदार अपने परिवार के साथ स्कूल बिल्डिंग में रहता है। लेकिन अभी तक स्कूल शुरू नहीं हुआ है। पीड़ित ने कई बार जिला शिक

जानकारी के अनुसार चौकीदार अमर सिंह पिछले एक साल से लगातार ड्यूटी कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें एक भी महीने की तनख्वाह नहीं मिली है। अमर सिंह इस बिल्डिंग में अपनी पत्नी, बेटे, बहू के साथ रहते हैं और बिल्डिंग की देखरेख का काम कर रहे हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी से हर बार मिला आश्वासन

बिल्डिंग पिछले एक साल से बंद पड़ी है और यहां अभी तक स्कूल शुरू नहीं किया गया है। लेकिन चौकीदार की नियुक्ति की गई थी ताकि कोई नुकसान न हो। अमर सिंह ने बताया कि उन्होंने कई बार जिला शिक्षा अधिकारी से तनख्वाह के लिए पत्र लिखा है, लेकिन हर बार उन्हें सिर्फ आश्वासन मिला।

बेटा घर खर्च चला रहा

अमर सिंह का कहना है कि इस बिल्डिंग में न तो बिजली है और न ही पानी की कोई सुविधा। रात को अंधेरे में रहना पड़ता है और पीने व अन्य कामों के लिए पानी बाहर से लाना पड़ता है। उन्होंने बताया कि उनके बेटे की प्राइवेट नौकरी से ही किसी तरह घर का खर्च चल पा रहा है।

ब्लॉक एजुकेशन अधिकारी का बयान

बल्लभगढ़ खंड के ब्लॉक एजुकेशन अधिकारी महेंद्र सिंह का कहना है कि अमर सिंह का तनख्वाह के लिए लेटर उच्च अधिकारियों के पास भेजा हुआ है जल्द ही उनकी तनख्वाह मिल जाएगी। यह चौकीदार टेंपरेरी बेस पर लगें होते हैं, उनकी तनख्वाह हर महीने भी दी जाती है।

किसी कारणवश उनकी तनख्वाह काफी लेट हो गई है। लेकिन डिपार्टमेंट भी कोशिश कर रहा है कि उनकी तनख्वाह जल्द से जल्द मिल जाए।