faridabad-ballabhgarh-cyber-fraud-three-arrested-sim-port-bank-fraud-update | फरीदाबाद में महिला के खाते से निकाले 47 हजार: सिम चोरी करने वाले तीन जालसाज गिरफ्तार, एक को रिमांड पर लिया – Faridabad News

फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ में एक महिला के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में से दो को पुलिस ने जेल भेज दिया है, जबकि एक को रिमांड पर लिया गया है, ताकि

महिला के बैंक खाते से जुडे़ सिम को करवाया पोर्ट

जानकारी के अनुसार भीकम कॉलोनी बल्लभगढ़ की रहने वाली महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसके बैंक खाते से जुड़े मोबाइल नंबर की सिम को किसी ने पोर्ट करवा लिया था। इसके बाद खाते से 47 हजार रुपए निकाल लिए गए। पुलिस ने मामले में अरविंद पाल, कमल और यश कुमार को गिरफ्तार किया है। अरविंद पाल मध्य प्रदेश के छतरपुर का रहने वाला है। कमल बल्लभगढ़ के भगत सिंह कॉलोनी का रहने वाला है।

वहीं यश कुमार मथुरा का रहने वाला है, जो फिलहाल छतरपुर में रह रहा था।

आरोपी घर में पेंट का काम करते थे

पूछताछ में पता चला कि आरोपी महिला के घर में पेंट का काम करते थे। उन्होंने बहाने से महिला का फोन लेकर UPI पासवर्ड पता कर लिया। अरविंद ने सिम चोरी कर अपने फोन में डाली। उसने 5 हजार रुपए यश के जानकार के पास भेजे। 40 हजार रुपए एक दुकान पर भेजकर नकद ले लिए। फिर सिम को अपने नाम पर पोर्ट करवा लिया। पुलिस ने आरोपियों से 6 हजार रुपए बरामद किए हैं। अरविंद को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

कमल और यश को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।